Wednesday, March 25, 2020

कोविड-19 की जानकारी लेने में ही अधिकतर समय बीत रहा है : हरभजन

नई दिल्लीऑफ स्पिनर आजकल खेल नहीं बल्कि दुनिया के हर इंसान की तरह के बारे में सोच रहे हैं और उनका अधिकतर समय इस महामारी को लेकर नयी जानकारी हासिल करने में बीत रहा है। हरभजन अभी अपने परिवार (पत्नी गीता और पुत्री हिनाया) के साथ मुंबई में हैं और उन्हें उम्मीद है कि वैज्ञानिक और डॉक्टर इस महामारी की दवा ढूंढने में सफल रहेंगे जिसके कारण अब तक दुनिया भर में 20 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हरभजन ने कहा, ‘संकट की इस घड़ी में आप जिंदगी को पूरी तरह अलग नजरिए से देखते हैं। ऐसे समय में खेल आपके दिमाग के किसी दूर कोने में चला जाता है। मैं घर में हूं। मैं अपना अधिकतर समय कोविड-19 के बारे में जानकारी हासिल करने में बिता रहा हूं।’ आखिर वह क्या पढ़ रहे हैं, इस पर हरभजन ने कहा, ‘मैं उपलब्ध जानकारी के हर प्रमाणिक हिस्से को पढ़ने की कोशिश करता हूं। वर्तमान परिस्थिति को लेकर सरकार की तरफ से जारी सभी नई जानकारियां पढ़ रहा हूं। सबसे महत्वपूर्ण मैं यह जानने की कोशिश करता हूं कि वैज्ञानिक, जीव विज्ञानी और चिकित्सक इसका क्या तोड़ ढूंढ रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘संकट की इस घड़ी में आपको अपना जज्बा बनाए रखना होता है और खुद को प्रेरित करना होता है। कोई भी सकारात्मक जानकारी आपका मनोबल बढ़ाती है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2WFKUVv

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9