Wednesday, March 25, 2020

तोक्यो-2020 का स्थगन- इंसानियत की जीत का कदम: बाक

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (IOC) के अध्यक्ष ने माना कि तोक्यो ओलिंपिक-2020 के स्थगन का संभवत: कोई सटीक समाधान न हो, लेकिन यह कदम इंसानियत की जीत का कदम साबित होगा। उन्होंने कहा एक बार जब पूरा विश्व कोरोना वायरस जैसी बीमारी से बाहर निकल आएगा, तब ये ओलिंपिक खेल इंसानियत की जीत के जश्न की तरह होंगे। बाक ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मंगलवार को फोन पर बात की और दोनों खेलों को एक साल के लिए स्थगित करने पर राजी हो गए। बाक ने कहा, 'ओलिंपिक से जो लोग जुड़े हैं, खिलाड़ियों की सुरक्षा और कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हम ओलिंपिक खेलों को 2021 तक टालने को तैयार हुए हैं।' उन्होंने कहा, 'लेकिन पूरी इंसानियत पर एक अजीब तरह की अनिश्चित्ता थी। हम एक अंधकार के समय में एक साथ हैं और हम नहीं जानते की कल क्या होने वाला है। हम इस अंधकार के समय के अंत में ओलिंपिक मशाल को चाहते हैं इसलिए हमने ओलिंपिक को स्थगित करने की मुश्किल चुनौती उठाई।' बाक ने कहा, 'इसके लिए हमारे पास कोई ब्लूप्रिंट नहीं हैं। हमें इसे हकीकत बनाने के लिए किसी के सहयोग की जरूरत है क्योंकि इस धरती पर ओलिंपिक सबसे मुश्किल आयोजन है। हम आप सभी को सर्वश्रेष्ठ स्थिति और सुरक्षित माहौल देना चाहते हैं इसलिए हमें थोड़ा समय दीजिए की हम इस मुश्किल स्थिति में से कैसे निकलें।' आईओसी अध्यक्ष ने कहा, 'आप इस बात को लेकर आश्वस्त हो सकते हैं कि आप अपने ओलिंपिक सपने को पूरा करेंगे। जरा सोजिए हम सभी के लिए यह कितनी बड़ी बात होगी, जब हम कोरोना वायरस जैसी महामारी से निपट लेंगे तब यह ओलिंपिक खेल अंतत: इंसानियत की जीत के जश्न के तौर पर खेले जाएंगे।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Uz63xT

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9