नई दिल्लीटेस्ट टीम के कप्तान ने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी बार शतक जड़ा था। उसके बाद से वह तीनों फॉर्मेट में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। इस पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हेड कोच और टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चिंता की बात नहीं है। इस तरह का फेज हर बड़े क्रिकेटर के करियर में आता है। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो पर साउथ अफ्रीका दौरे पर शतकों का सूखा खत्म होने की संभावनाओं पर बात करते हुए कहा, 'सभी फॉर्मेट को मिलाकर 57 पारियों से कोहली ने शतक नहीं जड़ा है। इस हर का फेज महान सचिन तेंडुलकर और टीम इंडिया के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ के करियर में भी आया था। उन्हें भी फॉर्म से जूझना पड़ा था। हालांकि, शतक लगाने का यह मतलब नहीं है कि उन्होंने टीम के लिए योगदान नहीं दिया।' बांगड़ ने कोहली की छोटी पारियों को गिनाते हुए कहा कि उन्होंने पिछली सीरीज में कई अहम पारियां खेली हैं। हाफ सेंचुरी जड़ी तो कई बार 30-40 रन भी बनाए। ये टीम इंडिया के लिए उपयोगी भी रही थीं। बता दें कि कोहली को खराब प्रदर्शन की वजह से टी-20 की कप्तानी से हटना पड़ा, जबकि वनडे की कप्तानी से सिलेक्टर्स और बोर्ड ने हटा दिया। उनकी जगह रोहित को कप्तानी मिली है। उल्लेखनीय है कि संजय बांगड़ जब टीम इंडिया को बैटिंग कोच थे तब कोहली ने टेस्ट में नंबर वन की रैंकिंग हासिल की थी। हाल ही में वे विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट से पहले भी मदद करते दिखे थे। बांगड़ फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हेड कोच भी हैं। ऐसे में संजय भी चाहेंगे कि कोहली जल्द से जल्द फॉर्म में वापसी करें, यह फ्रेंचाइजी के लिहाज से भी बेहतर होगा। विराट ने IPL 2021 के बाद बैंगलोर की कप्तानी भी छोड़ दी है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3GCsybr
No comments:
Post a Comment