Saturday, December 11, 2021

आखिर क्यों खौफ में है पाकिस्तान? इस टीम की सुरक्षा में लगाएगी 'पूरी फौज'

नई दिल्लीटी-20 वर्ल्ड कप-2021 की तैयारी के लिए न्यूजीलैंड और इंग्लैंड टीमों को पाकिस्तान का दौरा करना था। न्यूजीलैंड तो पाकिस्तान पहुंच भी गई थी, लेकिन मैच से कुछ घंटे पहले यह कहते हुए सीरीज खेलने से मना कर दिया कि खिलाड़ियों की जान खतरे में है। आनन-फानन में न्यूजीलैंड के खिलाफ वापस लौट गए। इसके बाद इंग्लैंड ने भी अपना दौरान तत्काल प्रभाव से ठाल दिया। अब जब पाकिस्तान दौरे पर आ रही है तो कराची पुलिस ने 13 दिसंबर से कराची के नेशनल स्टेडियम में शुरू होने वाले तीन टी20 और तीन वनडे सीरीज के लिए सुरक्षा योजना तैयार कर ली है। इस बात की जानकारी द न्यूज की एक रिपोर्ट में दी गई है। गुरुवार को सिंध बॉयज स्काउट्स ऑडिटोरियम में महानिरीक्षक इमरान याकूब मिन्हास की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह योजना तैयार की गई। बैठक में डीआईजी सुरक्षा और आपातकालीन सेवा प्रभाग मकसूद अहमद ने दौरे के लिए कड़े सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। कराची पुलिस के 13 वरिष्ठ अधिकारी, 315 गैर सरकारी संगठन, 3,822 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल, 50 महिला पुलिस कर्मी, रैपिड रिस्पांस फोर्स के 500 कर्मी और 889 कमांडो सहित कुल 46 डीएसपी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि कराची ट्रैफिक पुलिस भी सभी जगहों पर मौजूद रहेगी। विशेष शाखा के अधिकारियों को नेशनल स्टेडियम और होटलों में तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए एक विशेष टीम तैयार रहेगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ENnEbk

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9