नई दिल्लीटीम इंडिया को इस महीने साउथ अफ्रीका का अहम दौरा करना है। तीन मैच की टेस्ट सीरीज के बाद वनडे श्रृंखला खेली जाएगी। हाल ही में शॉर्ट फॉर्मेट की कप्तानी से हटाए गए विराट कोहली ने वनडे सीरीज खेलने से इनकार कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की माने तो टेस्ट सीरीज के बाद कोहली अपनी बेटी का पहला जन्मदिन मनाने छुट्टी पर चले जाएंगे। अब पूरे मामले को विराट बनाम रोहित की तरह देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों खिलाड़ी एक दूसरे की कप्तानी में नहीं खेलना चाहते। पूरे मामले पर पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपनी राय रखी है। अजहर ने ट्वीट किया, 'विराट कोहली ने बता दिया था कि वह वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं है और रोहित शर्मा टेस्ट सीरीज के लिए अनुपलब्ध हैं। ब्रेक लेने में कोई हर्ज नहीं है, लेकिन टाइमिंग बेहतर होनी चाहिए। यह सिर्फ टीम के बीच दरार की अटकलों की पुष्टि करता है। न ही क्रिकेट को कहीं से फायदा पहुंचाएगा।' गौरतलब है कि कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका 11 जनवरी 2022 को एक साल की हो जाएगी। टेस्ट कप्तान विराट नहीं खेलेंगे वनडे सीरीज हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक विराट कोहली ने ने बीसीसीआई को पहले ही बता दिया था कि वह जनवरी के शुरुआती हफ्तों में छुट्टी पर रहेंगे, क्योंकि उस दौरान उनकी बेटी वामिका का पहला जन्मदिन होगा। दिलचस्प है कि वामिका का बर्थडे 11 जनवरी को आता है, जिस दिन तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच की शुरुआत होगी, इसमें कोहली खेलेंगे। विराट ने पारिवरिक मजबूरियों के चलते वनडे सीरीज में शामिल होने पर असमर्थता जाहिर की है। टी-20, वनडे कप्तान रोहित नहीं खेलेंगे टेस्ट सीरीज रविवार को टीम के विशेषज्ञ राघवेंद्र उर्फ रघु की थ्रो डाउन पर अभ्यास करते हुए 34 साल के रोहित को हाथ में गेंद लगी थी। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र के मुताबिक इसके बाद भी रोहित ने बल्लेबाजी की। इसलिए हम मान सकते हैं कि चोट गंभीर नहीं थी, लेकिन लगता है कि इसके बाद मांसपेशियों की पुरानी चोट उभर आई और उसके पूर्ण रूप से फिट और उपलब्ध होने में कुछ समय लग सकता है। मांसपेशियों की चोट से उबरने में सामान्यत: चार हफ्ते का समय लगता है जिससे वह टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ETdG8c
No comments:
Post a Comment