Wednesday, December 8, 2021

कोहली के कप्तानी छोड़ने पर बोले शास्त्री- अच्छा हुआ, दिए गावस्कर-सचिन का उदाहरण

नई दिल्लीविराट कोहली ने टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान करते हुए सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने साथ ही आईपीएल-2021 के बाद फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भी कप्तानी छोड़ी थी। टी-20 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के हेड कोच रहे रवि शास्त्री ने कोहली के इस फैसले को सही ठहराया है। उन्होंने पूरा समर्थन करते हुए कहा कि यह सर्वश्रेष्ठ के साथ होता है। शास्त्री ने द वीक को दिए एक इंटरव्यू में महान सुनील गावस्कर और सचिन तेंडुलकर का उदाहरण देते हुए कहा- 100 प्रतिशत... यह सबसे अच्छा हुआ है। मुझे याद है कि सनी (गावस्कर) ने अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए (कप्तानी) छोड़ दी थी; सचिन तेंडुलकर ने अपने करियर को लंबा करने के लिए ऐसा ही किया था। बता दें कि कोहली ने 50 टी20 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की थी, जिसमें से टीम इंडिया ने 30 जीते। वह एमएस धोनी के बाद दूसरे सबसे सफल भारतीय कप्तान हैं। आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाने को लेकर पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली का बचाव किया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है। उन्हें इस पर गर्व होना चाहिए। शास्त्री ने उल्लेख किया कि विफलताओं को देखना काफी आसान है, लेकिन कोहली चतुर कप्तान हैं। माना जा रहा है कि साउथ अफ्रीका दौरे के लिए चयनित होने वाली टीम मीटिंग में भी जा सकती है। मीडिया में आ रहीं लगातार रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई लिमिटेड ओवरों में एक ही कप्तान चाहता है। अगर ऐसा हुआ तो टी-20 के बाद वनडे की कप्तानी भी को मिल सकती है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/33aWs8t

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9