Tuesday, December 7, 2021

एशेज सीरीज: पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, वर्ल्ड चैंपियन प्लेयर की वापसी

ब्रिस्बेनइंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 दिसंबर से शुरू हो रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के लिए 12 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत जेम्स एंडरसन को टीम से बाहर रखा गया है, जबकि बेन स्टोक्स को जगह मिली है। वह लंबे समय बाद क्रिकेट खेलने मैदान पर उतरेंगे। उन्होंने आखिरी टेस्ट भारत के खिलाफ मार्च में खेला था। टीम प्रबंधन का मानना है श्रृंखला के पहले मैच में नहीं खेलने से एंडरसन इसके बाद एडीलेड में होने वाले दिन डे-नाइट टेस्ट के लिए बेहतर तैयार रहेंगे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा, ‘जिम्मी खेलने के लिए फिट है और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं है। छह सप्ताह के अंदर पांच टेस्ट मैच खेलने हैं और ऐसे में उन्हें एडीलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए तैयार रखना है।’ यह निर्णय इंग्लैंड की खराब मौसम के कारण सीमित तैयारियों को देखकर भी लिया गया है। बयान में कहा गया है, ‘हमें दौरे में अब तक सीमित अभ्यास का मौका मिला है तथा वह (एंडरसन) और टीम प्रबंधन किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं विशेषकर 2019 में एजबेस्टन में जो कुछ हुआ उसे देखते हुए जब वह मैच की पहली सुबह ही चोटिल हो गए थे।’ इंग्लैंड टीम: जो रूट (कप्तान), स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, हसीब हमीद, जैक लीच, डेविड मलान, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, मार्क वुड ऑस्ट्रेलियाई टीम: (कप्तान), डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3Ewp35H

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9