ब्रिस्बेनऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप्स तक 7 विकेट पर 343 रन ठोकते हुए अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। दूसरे दिन के हीरो रहे ट्रैविस हेड। इस बल्लेबाज ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली और महज 85 गेंदों में तूफानी सेंचुरी जड़ डाले। उन्होंने न केवल एशेज में अपना पहला शतक जड़ा, जबकि कई रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम भी दर्ज कराया। यह एशेज में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक है। हेड की तूफानी पारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पहले 50 रन बनाने के लिए 51 गेंदों का सामना किया, जबकि इसके बाद सेंचुरी तक पहुंचने के लिए महज 34 गेंदें खेलीं। इस दौरान इस बल्लेबाज ने 12 चौके और 2 छक्के उड़ाए। स्टंप्स तक वह 95 गेंदों में 112 रन बनाकर नाबाद खेल रहे थे, जबकि दूसरे छोर पर मिशेल स्टार्क 10 पर नाबाद थे। भारत के खिलाफ सेंचुरी हुए थे बाहर इसी वर्ष भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के दो मैचों से को बाहर रखा गया था। उस समय तत्कालीन कप्तान टिम पेन ने बाहरे की वजह खराब फॉर्म बताया था। इसकी वजह से इयान चैपल सहित तमाम दिग्गजों ने हेड की आलोचना की थी। इसके बाद जब हेड को मौका मिला तो उन्होंने खुद को साबित किया और तूफानी बैटिंग से इंग्लिश गेंदबाजों को बैकफुट पर ला दिया। हेड के टेस्ट करियर की यह तीसरी सेंचुरी है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3DDhokU
No comments:
Post a Comment