कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने गुरुवार को फुटबॉल क्लब को उसके 100 साल होने पर शुभकामनाएं दी। बनर्जी ने फेसबुक पर लिखा, ‘ईस्ट बंगाल ने 100 पूरे करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। जुलाई 1920 में सफर शुरू हुआ और क्लब अब अपनी शताब्दी मना रहा है। क्लब का लाल एवं सुनहरा रंग कई पीढि़यों से लोखों फैन्स का पैशन और पूरे देश का गौरव रहा है।’ पढ़ें, बनर्जी ने कहा, ‘इन वर्षों में कई महान खिलाड़ी क्लब से जुड़े और क्लब को ट्रोफियां दिलाने में मदद की। हर ईस्ट बंगाल प्रशंसक के लिए यह खुशी का समय है। मैं क्लब के सभी सदस्य और फैन को बधाई देती हूं। मैं आशा करती हूं कि यह क्लब अपनी सुनहरे सफर में लगातार आगे बढ़ता रहे।’ इस मौके पर नेताजी इंडोर स्टेडियम में एक समारोह का भी आयोजन होगा, जिसमें लोखों की संख्या में प्रशंसक शामिल होंगे।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2K9JbRp
No comments:
Post a Comment