कोलकाताभारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष सौरभ गांगुली कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए किए गए 21 दिन के 'लॉकडाउन' से प्रभावित होने वाले लोगों के सहयोग के लिए आगे आए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान वंचितों के लिए 50 लाख रुपये के चावल दान करेंगे। बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के बयान में घोषणा की गई है कि गांगुली लाल बाबा चावल के साथ मिलकर उन जरूरतमंद लोगों को चावल मुहैया कराएंगे, जिन्हें सुरक्षा कारणों से सरकारी स्कूलों में रखा गया है। कंपनी के बयान के अनुसार, 'उम्मीद है कि गांगुली की इस पहल से राज्य के अन्य नागरिकों को भी हमारे राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए इसी तरह के कदम उठाने की प्रेरणा मिलेगी।'
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/33KUkjP
No comments:
Post a Comment