मुंबई सीमित ओवरों की क्रिकेट में राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुके बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस कलात्मक बल्लेबाज ने सीमित ओवरों की क्रिकेट में नंबर 4 पर अपनी छाप छोड़ी है। अब ऐसी चर्चाएं है कि भारत जब इस साल के आखिर में फिर से टेस्ट मैच खेलेगा तो उन्हें भारतीय मध्यक्रम में किसी बड़े खिलाड़ी की जगह टीम में लिया जा सकता है। अय्यर ने टि्वटर पर सवालों के जवाब में के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'टेस्ट क्रिकेट वास्तविक परीक्षा है। यह प्रत्येक क्रिकेटर का सपना होता है कि वह टेस्ट क्रिकेट खेले। मैं भी इस लंबे प्रारूप में देश का प्रतिनिधित्व करने के मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3alCztQ
No comments:
Post a Comment