नई दिल्ली उस वक्त रॉक स्टार बन गए थे, जब टी-20 वर्ल्ड कप-2021 के एक मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया था। वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की यह पहली हार थी और उसके लंबे समय तक इस बात पर बवाल मचा रहा था। अब जब आईसीसी इवेंट के बाद वेस्टइंडीज से सीरीज खेलने को तैयार है पाकिस्ता तो पहली बार वह घरेलू पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रह थे। बाबर आजम से प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो रोचक सवाल किए गए। एक था टॉस के दौरान से क्या बातचीत हुई थी और दूसरा अब जब कोहली को वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया है तो वह क्या कहना चाहेंगे? पहले सवाल के जवाब में बाबर ने कहा, 'मैं सबके सामने चर्चा का खुलासा नहीं करूंगा।' बता दें कि 24 अक्टूबर को टॉस से पहले पहले बाबर और कोहली काफी देर तक बात करते दिखे थे। उनके बीच दोस्ताना महौल फैंस के बीच छाया रहा था। दूसरे सवाल का जवाब जब तक वह देते इससे पहले ही मीडिया मैनेजर ने यह कहते हुए रोक दिया कि वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर ही सवाल पूछा जाय। मेन-इन-ग्रीन वर्तमान में वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की T20I सीरीज की तैयारी कर रहा थी, जिसकी शुरुआत आज से ही कराची मैच के साथ हो रही है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/33tVNzf
No comments:
Post a Comment