Monday, December 6, 2021

आज मेरा बर्थडे है....विराट से चिल्लाकर बोला फैन, सीढ़ियों से उतरते कोहली ने फिर क्या किया

मुंबईविराट कोहली की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। धोनी-रोहिज जैसे दिग्गजों के बीच कोहली ने अपना एक अलग फैन बेस बनाया है। जो अपने पसंदीदा क्रिकेटर की खुशी में खुश होता है तो बुरे वक्त में दुनिया से उसके लिए भिड़ भी जाता है। ऐसे में कोहली भी अपने चाहने वालों को कभी निराश नहीं करते। उनकी भावनाओं का पूरा सम्मान करते हैं। ऐसी ही तस्वीर मुंबई टेस्ट के बाद देखने को मिली। जब भारतीय टीम होटल से निकल रही थी। वहां एक युवक पोस्टर थामे खड़ा था, जिसमें लिखा था, 'आज मेरा बर्थडे है', वह इंतजार कर रहा था, जैसे ही सीढ़ियों से उतरते ही उसे विराट कोहली नजर आए उसने चिल्लाकर अपने पसंदीदा क्रिकेटर को पोस्टर लहराते हुए जन्मदिन के बारे में बताया। विराट ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए 33 वर्षीय फैन को जन्मदिन की बधाई दी। कहने में हर्ज नहीं होगा कि उस फैन का दिन बन गया। वायरल वीडियो में फैन बॉय की खुशी साफ देखी जा सकती है। भारत ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड को हराते हुए भारत ने दो टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 से अपने नाम की। मुंबई टेस्ट में भारत की जीत तो दूसरे ही दिन तय हो गई थी। देखना तो यह था कि न्यूजीलैंड कबतक इस हार को टाल पाता है। चौथे दिन का खेल जब शुरू हुआ तो न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 140 रन था। मगर अगले 45 मिनट के भीतर ही पूरी कीवी टीम ने घुटने टेक दिए। भारत ने 372 रन के विशाल अंतर से मैदान मारा। यह रनों के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी जीत भी है। एजाज पटेल का परफेक्ट 10 न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने अकेले अपने दम पर भारत की पहली पारी निपटा दी थी। यह कारनामा करने वाले वह दुनिया के सिर्फ तीसरे ही गेंदबाज हैं। उनसे पहले जिमी लेकर और अनिल कुंबले ही ऐसा कर पाए थे। मगर एजाज पटेल के इस कमाल पर उनके बल्लेबाजों ने पानी फेर दिया। इससे पहले भारत ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3oDdvsd

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9