Sunday, December 5, 2021

BWF World Tour Finals: खिताब से चूकीं पीवी सिंधु, तोक्यो ओलिंपिक्स में ब्रॉन्ज जीतने के बाद सूखा जारी

बाली भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताबी मुकाबला हार गईं। कोरिया की एन सेयंग ने रविवार को हराया। मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को शनिवार को कठिन मुकाबले में हराकर फाइनल में एंट्री की थी। 26 वर्षीय भारतीय शटलर ने 16-21 और 12-21 से सीधे गेम में शिकस्त झेली। 2018 में जीता था फाइनल पीवी सिंधु सेशन के इस आखिरी टूर्नामेंट के फाइनल में तीसरी बार पहुंची थीं, उन्होंने 2018 में यह खिताब जीता था और यह उपलब्धि अपने नाम करने वाली वह अकेली भारतीय हैं। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु का छठे नंबर की 19 वर्षीय खिलाड़ी के खिलाफ 0-2 का रेकॉर्ड था। तोक्यो ओलिंपिक्स में ब्रॉन्ज जीतने के बाद सिंधु फ्रेंच ओपन, इंडोनेशिया मास्टर्स और इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचीं। वह मार्च में स्विस ओपन फाइनल हार गई थीं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ooQVmL

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9