Sunday, December 12, 2021

VIDEO: कॉलिन मुनरो ने T20 में जड़ा 5वां शतक, इस मामले में की कोहली की बराबरी

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश (BBL 2021) टी20 लीग टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज कॉलिन मुनरो (Colin Munro Century) ने शानदार शतक जड़ भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। मुनरो की आतिशी पारी के दम पर पर्थ स्कॉर्चर्स ने एडिलेड स्ट्राइकर्स को 49 रन से हराकर बीबीएल 2021 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पर्थ स्कॉर्चर्स के कप्तान एश्टन टर्नर (Ashton Turner) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। कॉलिन मुनरो और कैमरन बैंक्रॉफ्ट (45) की सलामी जोड़ी ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने 15.3 ओवर में 132 रन जोड़ डाले। मुनरो ने 73 गेंदों पर नाबाद 114 रन की पारी खेली जिसमें 8 चौके औी 6 छक्के शामिल थे। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मुनरो ने अपना शतक 69 गेंदों पर पूरा किया। मुनरो का टी20 क्रिकेट में यह 5वां शतक है। इसके साथ ही मुनरो ने कोहली के 5 शतकों की बराबरी कर ली। टी20 क्रिकेट में विराट के नाम भी कुल 5 शतक दर्ज हैं। हालांकि टी20 इंटरनैशनल में विराट को अभी भी पहले शतक का इंतजार है। टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक शतक जड़ने के मामले में वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल (Chris Gayle) पहले नंबर पर हैं। गेल ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सर्वाधिक 22 शतक लगाए हैं। पर्थ स्कॉर्चर्स की ओर से खेली सबसे बड़ी पारी बिग बैश लीग के इतिहास में पर्थ स्कॉर्चर्स की ओर से किसी बल्लेबाज की यह सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले क्रेग सिमंस ने 58 गेंदों पर 112 रन बनाए थे जो इस टीम के किसी बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी थी। इस लिस्ट में सिमंस अब दूसरे जबकि माइकल क्लिंगर ( 105*) तीसरे नंबर पर हैं। पर्थ स्कॉर्चर्स की ओर से ओवरऑल यह चौथा शतक है। बिग बैश लीग में मुनरो की पहली सेंचुरी मुनरो बिग बैश लीग में यह पहला शतक है। इससे पहले उन्होंने टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में 3 शतक जड़े हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज मुनरो ने 313 टी20 मैचों में 7792 रन बनाए हैं जिसमें 5 शतक और 45 अर्धशतक शामिल है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3dJpVID

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9