Tuesday, June 25, 2019

WC19: वॉर्नर के 500 रन पूरे, बने पहले बैट्समैन

लंदनऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज आईसीसी विश्व कप-2019 में 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह इस विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। वॉर्नर ने मंगलवार को इंग्लैंड के साथ लॉर्ड्स स्टेडियम में जारी मुकाबले में 53 रनों की पारी के दौरान यह मुकाम हासिल किया। वॉर्नर ने इस विश्व कप में दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। वॉर्नर ने सात मैचों की सात पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 500 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च योग 166 रन रहा है और उनका औसत 83.33 का है। पढ़ें- वॉर्नर ने अब तक कुल 46 चौके और 6 छक्के लगाए हैं। इस विश्व कप वॉर्नर के अलावा उनकी ही टीम के आरॉन फिंच, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, भारत के , न्यू जीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और इंग्लैंड के जो रूट ने दो-दो शतक लगाए हैं। टॉप-5 बल्लेबाज
बल्लेबाज रन औसत
डेविड वॉर्नर (AUS) 500 83.33
आरोन फिंच (AUS) 496 70.86
शाकिब अलस हसन (BAN) 476 95.20
जो रूट (ENG) 424 84.80
केन विलियमसन (NZ) 373 186.50
(आईएनएस के अनपुट के साथ)


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times http://bit.ly/2X0iotZ

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9