Sunday, June 30, 2019

विश्व कप- ऑस्ट्रेलिया को अब हराना हुआ मुश्किल: बोल्ट

लंदन न्यू जीलैंड के तेज गेंदबाज ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 'सही समय पर लय पकड़ी' और आईसीसी विश्व कप में उन्हें हराना काफी मुश्किल है। तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क (26 रन पर 5 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को यहां लॉर्ड्स के मैदान पर न्यू जीलैंड को 86 रन से करारी शिकस्त दी। इससे पहले उस्मान ख्वाजा (88) और एलेक्स कैरी (71) की 107 रन की साझेदारी के बूते ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 243 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यू जीलैंड की टीम 157 रन पर आउट हो गई। बोल्ट (51 रन देकर 4 विकेट) ने पारी के आखिरी ओवर में हैटट्रिक ली। वह विश्व कप में हैटट्रिक लेने वाले न्यू जीलैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं। इस विश्व कप में यह दूसरी हैटट्रिक है। उनसे पहले भारत के मोहम्मद शमी ने हैटट्रिक बनाई थी। पढ़ें: मैच के बाद बोल्ट ने कहा, 'विश्व कप में ऑस्ट्रलिया की टीम लय में है। इस टूर्नमेंट में उनका रेकॉर्ड शानदार है और वे सही समय पर लय हासिल कर रहे हैं। उन्होंने संपूर्ण टीम की तरह प्रदर्शन किया और हमारे खिलाफ काफी सही साबित हुए।' पढ़ें: बोल्ट ने कहा, 'विश्व कप में कुछ टीमें शानदार हैं लेकिन यह सही समय पर लय हासिल करने के बारे में है और मेरे विचार से ऑस्ट्रेलिया ने सही समय पर लय हासिल की है। टूर्नमेंट में लगभग दो सप्ताह का समय बचा है और उन्हें हराना काफी मुश्किल होगा।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2YkR4IF

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9