Friday, June 28, 2019

NZ से मैच के बाद तीसरी बार पापा बनेंगे डेविड वॉर्नर!

लंदनऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज और उनकी पत्नी कैंडिस आईसीसी विश्व कप में न्यू जीलैंड के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले के बाद तीसरे बच्चे का अभिभावक बन सकते है। वॉर्नर दंपत्ति पहले से ही दो बेटियों इवी माये और इंडी रे के अभिभावक है और कैंडिस रविवार को तीसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। न्यू जीलैंड के खिलाफ मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास अगले मैच से पहले एक सप्ताह का समय होगा। टीम को छह जुलाई को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम लीग मैच में खेलना है और ऐसे में वॉर्नर दंपत्ति के लिए बच्चे के जन्म के लिए समय होगा। बच्चे के जन्म के लिए कैडिस एक महीने से पहले ही इंग्लैंड आ गई थीं। वॉर्नर ने कहा, ‘मुझे पिता बनना पसंद है। मेरी पत्नी मेरा काफी समर्थन करती है। हमें परिवार से काफी समर्थन मिलता है। मेरे परिवार के लिए यह अहम समय है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XgcTfO

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9