Wednesday, June 26, 2019

WC: हैटट्रिक लेने वाले शमी नहीं, भुवी खेलें: सचिन

मुंबई दिग्गज क्रिकेटर ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ हैटट्रिक लेने वाले की जगह को अंतिम एकादश में शामिल करने में अपील की। भुवनेश्वर वेस्ट इंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को परेशान करते रहे हैं और इसलिए तेंडुलकर ने उन्हें शमी पर तरजीह दी। तेंडुलकर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, 'यह भारत के लिए अच्छी खबर है कि भुवनेश्वर कुमार फिट है। मैंने उनके शारीरिक हाव भाव देखे हैं, जिससे पता चलता है कि वह वास्तव में आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।' भुवनेश्वर पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह टीम में आने वाले शमी ने इस मैच में हैटट्रिक बनाई थी। पढ़ें: तेंडुलकर ने कहा, 'भारत और वेस्ट इंडीज के बीच आगामी मैच के लिए अगर मुझे भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी में से किसी एक को चुनना पड़े तो मैं निश्चित तौर पर भुवनेश्वर का चयन करूंगा।' उन्होंने कहा, 'इसका एकमात्र कारण यही है कि भुवनेश्वर कुमार क्रिस गेल को बाहरी कोण पर गेंद कर सकते हैं, जिससे वह असहज महसूस करते रहे हैं। मुझे अब भी याद है कि मैंने जो अंतिम टेस्ट मैच खेला था उसमें भुवनेश्वर कुमार ने किस तरह से क्रिस गेल को परेशान किया था।' पढ़ें: तेंडुलकर ने कहा, 'मैं समझता हूं कि यह मोहम्मद शमी के लिए थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण होगा लेकिन मेरा मानना है कि इस मैच के लिए भुवनेश्वर कुमार को चुना जाना चाहिए।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Np7MVY

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9