Thursday, June 27, 2019

भारत के खिलाफ भावनाएं नियंत्रित करनी होंगी: रूट

बर्मिंगम इंग्लैंड के ने अपनी टीम के साथियों से भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व कप मैच के दौरान भावनाएं नियंत्रित करने का आग्रह किया है। इंग्लैंड के लिए यह मैच अत्यंत महत्वपूर्ण है अगर वे इसमें हारे, तो फिर टूर्नमेंट से उसे बाहर होना पड़ सकता है। इंग्लैंड को इस टूर्नमेंट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन शानदार शुरूआत के बाद इंग्लैंड का अभियान श्री लंका और गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार से डगमगा गया है। इंग्लैंड इस समय 10 टीमों की तालिका में सात मैचों में आठ अंक से चौथे स्थान पर काबिज है। अब उस पर सेमीफाइनल स्थान गंवाने का जोखिम बना हुआ है क्योंकि उसे अंतिम दो मुकाबलों में भारत और न्यू जीलैंड से भिड़ना है, जिसमें उसे जीत हासिल करनी ही होगी। पढ़ें: रूट ने कहा, 'मैं व्यक्तिगत रूप से सोचता हूं कि हमें अगले दो मैचों के लिए बहुत ही शांत होना होगा क्योंकि इन दोनों मैचों में काफी भावनाएं जुड़ी होंगी, विशेषकर एजबस्टन में माहोल भावनाओं से भरा होगा।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2RGVIOr

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9