लंदन लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में विकेट की हैटट्रिक मार दी है। यह इस वर्ल्ड कप की दूसरी हैटट्रिक है। आखिरी ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने हैटट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। बोल्ट ने ही ख्वाजा की बेहतरीन पारी का अंत किया। बाउल्ट में हैटट्रिक लेने वाले न्यू जीलैंड के पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर ख्वाजा, फिर मिशेल स्टार्क और फिर जेसन बेहरनडॉर्फ को आउट कर अपनी हैटट्रिक पूरी की। बोल्ट ने 10 ओवरों में 51 रन देकर कुल चार विकेट लिए। 2019 में ही मोहम्मद शमी की हैटट्रिक मोहम्मद शमी ने इसी वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ हैटट्रिक ली थी। शमी विश्व कप में हैटट्रिक लगाने वाले दुनिया के 9वें (हालांकि, यह वर्ल्ड कप की 10वीं हैटट्रिक है) और भारत के दूसरे गेंदबाज बने थे। शमी से पहले चेतन शर्मा ने 1987 वर्ल्ड कप में न्यू जीलैंड के खिलाफ नागपुर में यह उपलब्धि अपने नाम की थी। शमी ने मैच के आखिरी ओवर में मोहम्मद नबी, आफताब आलम (0) और मुजीब उर रहमान (0) को आउट करके अपनी पहली हैटट्रिक पूरी की और भारत की विश्व कप में 50वीं जीत दिलाई। इनके नाम है वर्ल्ड कप में हैटट्रिक वर्ल्ड कप इतिहास पर निगाह डालें तो ट्रेंट बोल्ट से पहले चेतन शर्मा (1987), सकलेन मुश्ताक (1999), चमिंडा वास (2003), ब्रेट ली (2003), लसिथ मलिंगा (2007), केमार रोच (2011), लसिथ मलिंगा (2011) , स्टीव फिन (2015), जेपी डुमिनी (2015) और मोहम्मद शमी (2019) यह कमाल कर चुके हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2YkUH1a
No comments:
Post a Comment