बर्मिंगमश्री लंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने बल्लेबाजों से निरंतरता दिखाने की अपील करते हुए कहा कि टीम को यह उम्मीद करनी चाहिए कि वे सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं। न्यू जीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से हार और बारिश के कारण दो मैच धुलने के बाद श्री लंका की टीम ने इंग्लैंड को हराकर अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदे कायम रखी थी। 1996 की चैंपियन टीम को दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट से हराकर दिया सेमीफाइनल में उनके पहुंचने के समीकरण को उलझा दिया। जयवर्धने ने आईसीसी के लिए लिखे कॉलम में कहा, ‘श्री लंका को अब भी विश्वास करना चाहिए कि वे विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं। टीम को हालांकि प्रदर्शन में निरंतरता की कमी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘अगले दोनों मैचों को जीतना बड़ी चुनौती होगी लेकिन यह संभव है। हालांकि ऐसा करने के लिए बल्लेबाजी इकाई को शानदार प्रदर्शन करना होगा जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ असफल रहे।’ श्री लंका की टीम 7 मैचों में 6 अंक के साथ तालिका में 7वें पायदान पर है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे अपने बाकी के दोनों मैचों में जीत दर्ज करने के साथ इंग्लैंड और पाकिस्तान के मैचों से अनुकूल परिणाम की उम्मीद करनी होगी। जयवर्धने ने कहा, ‘अगर वे वेस्ट इंडीज के खिलाफ सकारात्मक होकर खेलेंगे और अपनी क्षमता पर भरोसा करेंगे तो अपको नहीं पता कुछ भी हो सकता है।’
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2NoN3St
No comments:
Post a Comment