Thursday, June 27, 2019

वनडे रैंकिंग: इंग्लैंड को पछाड़कर नंबर 1 हुआ भारत

मैनचेस्टर गुरुवार को आईसीसी द्वारा जारी में टीम इंडिया अब शिखर पर पहुंच गई है। भारत ने इंग्लैंड को 1 अंक से पछाड़ कर वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को दो दिन बाद (शनिवार को) इंग्लैंड से ही अपना लीग मैच खेलना है और इससे पहले रैंकिंग में उसे पछाड़ने से टीम इंडिया को मनोवैज्ञानिक बढ़त जरूर मिलेगी। अब आईसीसी रैंकिंग में भारत के 123 अंक हैं, जबकि 122 अंकों के साथ इंग्लैंड नंबर 2 पर है। इसके बाद 114 अंकों के साथ न्यू जीलैंड नंबर 3 पर और इस वर्ल्ड कप में अपना खिताब बचाने उतरी और सेमीफाइनल में सबसे पहले अपनी जगह पक्की कर चुकी ऑस्ट्रेलिया 112 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है। हालांकि अगर टीम इंडिया गुरुवार को मैनचेस्टर में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेल रही अपना मैच गंवा देती है, तो वह फिर इंग्लैंड से 1 अंक पीछे हो जाएगी। इस मैच के बाद 30 जून को भारत इंग्लैंड से ही भिड़ेगा और अगर वह आज वेस्ट इंडीज से जीतने के बाद इंग्लैंड को भी हरा देता है तो फिर उसके इस रैंकिंग में 124 अंक हो जाएंगे और इंग्लैंड 121 अंकों पर पहुंच जाएगा। दूसरी ओर इसके विपरीत अगर इंग्लैंड भारत को हरा देता है, तो फिर वह 123 अंकों के साथ वापस पहले स्थान पर पहुंच जाएगा। इतना ही नहीं अगर भारत वेस्ट इंडीज से हार जाता है और इंग्लैंड को हरा देता है तो वह 123 अंकों के साथ वापस पहले स्थान पर आ जाएगा और इंग्लैंड 121 अंकों पर रहेगी। भारत फिलहाल शानदार लय में और इस विश्व कप में टीम इंडिया अभी तक अजेय है। भारत ने अभी तक खेले 5 में से अपने 4 मैच जीते हैं, जबिक न्यू जीलैंड के खिलाफ उसका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XHEfLu

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9