Tuesday, June 25, 2019

विश्व चैंपियनशिप ट्रायल से छूट नहीं मांगूंगाः बजरंग

नई दिल्ली वैश्विक स्तर पर 65 किलो वर्ग में अपना लोहा मनवा चुके ने कहा है कि वह अगले महीने होने वाले ट्रायल से छूट नहीं मांगेंगे। भारतीय महासंघ जुलाई के आखिरी सप्ताह में विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल आयोजित करेगा। पिछले 10 अंतरराष्ट्रीय टूर्नमेंटों में बजरंग सिर्फ एक मुकाबला हारे हैं जब विश्व चैंपियनशिप फाइनल (2018) में वह जापान के ताकुतो ओतोगुरो से हार गए थे। इसके अलावा वह मेडिसन स्क्वेयर पर आमंत्रण मुकाबले में स्थानीय पहलवान यिआन्नी डियाकोमिहालिस से हारे थे। विश्व रैंकिंग में 65 किलो वर्ग में शीर्ष पर काबिज बजरंग की नजरें सितंबर में कजाकिस्तान में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतकर ओलंपिक का टिकट कटाने पर है। अपने कमजोर लेग डिफेंस के बारे में बजरंग ने कहा,‘यह पुरानी आदत है। मैं मिट्टी पर कुश्ती सीखा लेकिन मैट पर आगे की ओर बढ़कर खेलना होता है। यही वजह है कि मेरा लेग डिफेंस उतना मजबूत नहीं है।’ उन्होंने कहा,‘मैं इस पर मेहनत कर रहा हूं। कोच चाहते हैं कि मैं विश्व चैंपियनशिप के जरिए ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करूं ताकि हमारे पास तैयारी के लिए पूरा एक साल रहे।’ बजरंग सोनीपत में चल रहे राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा नहीं है क्योंकि महासंघ ने उन्हें निजी कोचिंग स्टाफ के साथ अभ्यास की अनुमति दे दी है। उन्होंने हालांकि कहा ,‘मैं ट्रायल के लिए तैयार हूं। मैं यह नहीं कह सकता कि ट्रायल में भाग नहीं लूंगा। यदि महासंघ मुझे छूट देता है तो बात अलग है।’ यह पूछने पर कि लगातार जॉर्जिया में अभ्यास करने के बाद इस बार उन्होंने इस्तांबुल क्यों चुना, उन्होंने कहा ,‘तुर्की महासंघ का शिविर अच्छा था। वहां जोड़ीदार भी अच्छे मिल गए क्योंकि आर्मेनिया, जॉर्जिया, बेलारूस ,तुर्की के कई पहलवान वहां है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times http://bit.ly/2Naf7c5

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9