नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने आईसीसी वर्ल्ड कप में वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुकाबले में इतिहास रच दिया। वह सबसे तेजी से 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने सीनियर और महान बल्लेबाज और वेस्ट इंडीज के महान ब्रायन लारा के रेकॉर्ड को तोड़ा दिया है। उन्होंने 417वीं पारी में यह कारनामा किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले विराट के नाम 19896 रन बना थे और उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 104 रनों की जरूरत थी। उस मैच में विराट ने 67 रनों की पारी खेली थी। यानी इस मैच में उन्हें 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के लिए 37 रनों की जरूरत थी। यह 37वां रन उन्होंने ओल्ड टेफर्ड में वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच के 25वें ओवर की चौथी गेंद पर होल्डर के खिलाफ एक रन लेने के साथ ही कोहली ने ऐतिहासिक आकंड़ा छू लिया। पढ़ें- इससे पहले यह रेकॉर्ड भारत के ही सचिन तेंडुलकर और वेस्ट इंडीज के ब्रायन लारा के नाम था। तेंडुलकर और लारा दोनों ही 453 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने 468 पारियों में 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रनों का आंकड़ा छुआ था। सबसे कम इनिंग में 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन
- विराट कोहली 417 पारी
- सचिन/लारा 453 पारी
- रिकी पॉन्टिंग 464 पारी
- एबी डि विलियर्स 483 पारी
- जैक कैलिस 491 पारी
- राहुल द्रविड़ 492 पारी
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Nfaopz
No comments:
Post a Comment