Thursday, June 27, 2019

'मुझे सूअर कहने वाला विडियो देख पत्नी रो पड़ी'

कराचीपाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने खुलासा किया कि भारत से विश्व कप मैच में हार के बाद एक प्रशंसक के दुर्व्यवहार के विडियो को देखकर उनकी पत्नी रो पड़ी थी। इस प्रशंसक ने हालांकि बाद में उनसे माफी मांग ली। उसने सरफराज की तुलना मोटे सूअर से की थी जब पाकिस्तानी कप्तान अपने बेटे को गोद में लेकर जा रहा था। उन्होंने गुरुवार को कहा, ‘मुझे याद है जब मैं अपने कमरे में जा रहा था और मेरी पत्नी खुशबख्त विडियो को देखकर रो रही थी। मैंने उसे कहा कि यह महज एक विडियो है और हमें यह सब सहन करना होता है क्योंकि हमारे क्रिकेट प्रशंसक काफी भावुक होते हैं।’ लेकिन विडियो के वायरल होने के कुछ घंटों बाद क्रिकेट प्रशंसकों ने सरफराज का समर्थन किया और इस युवा की ट्रोलिंग शुरू कर दी, जिसने राष्ट्रीय कप्तान का अपमान किया था। पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने स्पष्ट किया कि अगर इस मौके पर वह होते तो इस प्रशंसक के थप्पड़ जड़ देते। उन्होंने हाल में कहा, ‘किसी भी प्रशंसक का हमारे क्रिकेट प्रदर्शन के बारे में आलोचना करना सही है, लेकिन उसे निजी टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए और परिवार को निशाना नहीं बनाना चाहिए।’ सरफराज ने कहा कि वह इस टिप्पणी से बहुत परेशान हो गए थे। उन्होंने कहा, ‘मैं उसकी टिप्पणी से बहुत दुखी हो गया था, लेकिन मैंने आपा नहीं खोया क्योंकि मेरी गोद में मेरा बेटा था। अगर मैंने भी ऐसे ही प्रतिक्रिया की होती तो मुझे नहीं लगता कि मुझे इतना समर्थन मिलता जो मुझे मिला जिन्होंने उसे ट्रोल किया।’ उन्होंने कहा, ‘अगर मैंने भी प्रतिक्रिया की होती और भावुक हो गया होता तो मुझमें और उसमें कोई अंतर नहीं होता।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZPFaqq

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9