नई दिल्ली (साई) ने गुरुवार को डा. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज से निशानेबाजों के परिजनों और निजी कोचों को प्रतिबंधित करने का विवादास्पद आदेश वापस ले लिया। हाल में निशानेबाजी रेंज के अधिकारियों ने आदेश जारी करके रेंज के अंदर परिजनों और कोचों की मूवमेंट को सीमित कर दिया था जिस पर विवाद हुआ था। ने ट्वीट किया, ‘इस आदेश को वापस ले लिया गया है। पहले की तरह डा. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में ट्रेनी निशानेबाजों के परिजनों को अभ्यास के दौरान अपने बच्चों के साथ जाने की स्वीकृति होगी। अंतरराष्ट्रीय दिशानिर्देशों के अनुसार उन्हें खेल के मैदान पर जाने की स्वीकृति नहीं होगी।’ साई ने 14 जून को सर्कुलर जारी करके निशानेबाजों के साथ आने वाले माता-पिता/अभिभावकों और कोचों के दर्शक दीर्घा में बैठने पर प्रतिबंध लगा दिया था और कहा था कि आदेश का उल्लंघन करने पर सुरक्षाकर्मी व्यक्ति को बाहर निकाल देंगे। सोमवार को 19वीं कुमार सुरेंद्र सिंह स्मृति निशानेबाजी प्रतियोगिता के दौरान फरीदाबाद की राष्ट्रीय स्तर की एक ने दावा किया था कि बिना किसी वैध कारण के उसे बाहर कर दिया गया। निशानेबाज ने आरोप लगाया कि वह जब 10 मीटर रेंज में स्पर्धा देख रही थी तो रेंज के प्रशासकों ने बिना कोई वैध कारण बताए उन्हें परिसर से निकल जाने को बाध्य किया। इस नीति की चौतरफा आलोचना हुई थी। आलोचना करने वालों में जूनियर पिस्टल राष्ट्रीय कोच जसपाल राणा भी शामिल थे।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2JmVf0n
No comments:
Post a Comment