नई दिल्लीआईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के 35वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने श्री लंका को 9 विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ ही श्री लंका की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। अब उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए न केवल बाकी के अपने दो मैच जीतने होंगे, बल्कि दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर होना पड़ेगा। मैच में श्री लंका की बैटिंग और बोलिंग दोनों ही खराब रही। पहले उसने सभी विकेट खोकर सिर्फ 203 रन बनाए। फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने क्विंटन डि कॉक का विकेट गंवाने के बाद संभलकर खेलते हुए आसान जीत दर्ज की। टूर्नमेंट से पहले ही बाहर हो चुकी साउथ अफ्रीकी टीम ने 37.2 ओवर में एक विकेट गंवाकर 206 न बनाते हुए जीत दर्ज की। यह इकलौता विकेट लसिथ मलिंगा के खाते में गया, जो क्विंटन डि कॉक (15) का रहा। इसके बाद हाशिम अमला और फाफ डु प्लेसिस ने दूसरे विकेट के लिए 175 रन जोड़ते हुए 9 विकेट की बड़ी जीत दिला दी। हाशिम अमला 105 गेंदों में 5 चौके की मदद से नाबाद 80 रन बनाए, जबकि कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 103 गेंदों में 10 फोर और 1 सिक्स की मदद से 96 रनों की पारी खेली। श्री लंका की पारी ड्वेन प्रीटोरियस की अगुवाई में तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने श्री लंका को 49.3 ओवर में 203 रन पर समेट दिया। प्रीटोरियस ने 10 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए। क्रिस मॉरिस (46 रन देकर तीन) और कागिसो रबाडा (36 रन देकर दो) ने उनका अच्छा साथ दिया। एंडिल फेहलुकवायो और जेपी डुमिनी को एक-एक विकेट मिला। श्री लंका के अधिकतर बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वे उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है लेकिन श्री लंका के लिए यह महत्वपूर्ण मैच है जिसके छह मैचों में अभी छह अंक हैं। पिछले सप्ताह इंग्लैंड को हराकर विश्व कप की सेमीफाइनल की दौड़ को रोचक बनाने वाले श्री लंका के लिए आज शुरू से कुछ भी अच्छा नहीं रहा। पहले उसकी टीम टास हार गयी और उसके बाद उसने पहली गेंद पर कप्तान दिमुथ करुणारत्ने का विकेट गंवा दिया, जिन्हें कागिसो रबाडा ने दूसरी स्लिप में कैच कराया। इसके बाद कुसाल परेरा (30) और अविष्का फर्नांडो (30) ने सकारात्मक बल्लेबाजी और स्कोर एक विकेट पर 67 रन पर ले गए। प्रीटोरियस ने यहीं से श्री लंका को तीन करारे झटके दिए। फर्नांडो ने दसवें ओवर में गलत टाइमिंग से शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया जबकि कुसाल परेरा ने प्रीटोरियस की गेंद अपने विकेटों पर खेली जिससे स्कोर तीन विकेट पर 72 रन हो गया। श्री लंकाई पारी को संवारने का जिम्मा अब कुसाल मेंडिस (23) और एंजेला मैथ्यूज (11) के कंधों पर था। प्रीटोरियस ने मैथ्यूज को ज्यादा देर तक नहीं टिकने दिया जबकि क्रिस मॉरिस ने खतरनाक दिख रहे कुसाल मेंडिस की गिल्लयां बिखेरी। मॉरिस ने जीवन मेंडिस (18) की पारी भी लंबी नहीं खिंचने दी। इस बीच जेपी डुमिनी ने धनंजय डिसिल्वा (24) को बोल्ड किया जो रिवर्स करने में चूक गए थे। थिसारा परेरा (21) ने स्ट्राइक रोटेट करने पर ध्यान दिया लेकिन जब उन्होंने एंडिल फेहलुकवायो पर लंबा शॉट खेलने की कोशिश की तो रबाडा ने सीमा रेखा पर शानदार कैच लेकर उनके इरादों पर पानी फेर दिया। इसुरू उदाना (17) दोहरे अंक में पहुंचने वाले श्री लंका के आठवें बल्लेबाज थे।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2KHBqUp
No comments:
Post a Comment