नई दिल्लीआईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में कुछ मैचों में नीले रंग के बजाय नीले-ऑरेंज रंग की जर्सी पहनकर उतरेगी है। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 30 जून को मेजबान इंग्लैंड से है। इस मुकाबले में की कप्तानी वाली टीम इसी जर्सी में नजर आएगी। टीम इंडिया की नई जर्सी के बारे में काफी समय से खबरें आ रही थीं और बीसीसीआई ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए इसकी पुष्टि कर दी। उल्लेखनीय है कि यह मुकाबला बर्मिंगम के ऐजबेस्टन ग्राउंड में खेला जाएगा। जहां भारत सेमीफाइनल से सिर्फ एक जीत दूर है तो वहीं इंग्लिश टीम 7 मैचों में 3 हार के बाद संघर्ष कर रही है। सेमीफाइनल में अगर पहुंचना है तो उसे अपने हर मैच जीतने होंगे। पढ़ें- यह है कारण ऐसा इसलिए है क्योंकि अफगानिस्तान और इंग्लैंड दोनों टीमों के खिलाड़ियों की जर्सी का रंग नीला है। आईसीसी के नियमों के मुताबिक, किसी भी ऐसे मैच में, जिसका प्रसारण टीवी पर होता है, दोनों टीमें एक ही रंग की जर्सी पहनकर नहीं उतर सकती हैं। यह नियम फुटबॉल के 'होम और अवे' मुकाबलों में पहनी जाने वाली जर्सी से प्रेरित होकर बनाया गया है। ऑरेंज रंग की जर्सी पर होगी नीली पट्टीटीम इंडिया की जर्सी की रंग नीला है और उसमें कॉलर पर ऑरेंज रंग की पट्टी है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उल्टा हो सकता है। टीम इंडिया की जर्सी ऑरेंज हो सकती है जिसमें नीले रंग की पट्टी कॉलर पर होगी। साथ ही, यह भी संभावना है कि इंग्लैंड के खिलाफ सभी वनडे मैचों में भारत की जर्सी का रंग बदला हुआ होगा। पढ़ें- मेजबान इंग्लैंड को छूट मेजबान टीम को ऐसे मामलों में छूट मिलेगी। ऐसे नियम में कोई भी मेजबान टीम को अपनी पूर्व निर्धारित रंग की जर्सी पहनने की अनुमति होती है। का मौजूदा सीजन इंग्लैंड में खेला जा रहा है और मेजबान होने के नाते उसे पूर्व निर्धारित नीले रंग की जर्सी पहनने की अनुमति होगी। सेमीफाइनल की ओर बढ़ रही टीम इंडिया इंग्लैंड की मेजबानी में खेले जा रहे वर्ल्ड कप के 35 मैच खेले जा चुके हैं और भारतीय टीम ने अब तक एक मैच भी नहीं हारा है। भारतीय टीम सेमीफाइनल की ओर मजबूती से आगे बढ़ रही है। वह सिर्फ एक जीत दर्ज करते ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने अभी तक अपने 6 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की, जबकि न्यू जीलैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया। वही पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32989rk
No comments:
Post a Comment