लंदन टॉप सीड और मौजूदा विजेता सर्बिया के साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम के पहले दौर में जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर से भिड़ेंगे। विंबलडन के ड्रॉ की घोषणा शुक्रवार को की गई। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आठ बार के विजेता रोजर फेडरर पहले दौर में दक्षिण अफ्रीका के ल्यॉड हैरिस के सामने उतरेंगे। वहीं, हाल ही में फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम करने वाले स्पेन के राफेल नडाल जापान के यूइची सुगिटा के साथ पहले दौर का मैच खेलेंगे। सोमवार से शुरू हो रहे इस टूर्नमेंट के पहले दौर में निक किर्जियोस का सामना हमवतन जोर्डन थॉम्पसन से होगा। नडाल अगर अपने सभी मैच जीतते हैं तो क्वॉर्टर फाइनल में वह इस साल फ्रेंच ओपन फाइनल खेल चुके ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम से भिड़ सकते हैं। इस मुकाबले के विजेता का सामना अंतिम-8 में जापान के केई निशिकोरी और फेडरर के बीच होने वाले प्री-क्वॉर्टर फाइनल मैच के विजेता से हो सकता है। क्वॉर्टर फाइनल में जोकोविच ग्रीस के युवा स्टीफानो सितसिपास के सामने उतर सकते हैं। ग्रीस के इस युवा खिलाड़ी ने 2018 रोजर्स कप के तीसरे दौर में जोकोविच को मात दी थी। साथ ही इसी साल मेड्रिड ओपन में भी सितसिपास ने मौजूदा वर्ल्ड नंबर-1 को हराया था। वहीं अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब की होड़ में लगे हुए जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव क्वॉर्टर फाइनल में बीते साल के उप-विजेता दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से भिड़ सकते हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2X8h1tA
No comments:
Post a Comment