Thursday, June 27, 2019

दबाव में अच्छा खेलता है पाकिस्तान: सरफराज

बर्मिंगम सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों में इजाफा होने के बाद पाकिस्तान के कप्तान ने कहा कि उनकी टीम दबाव में अच्छा प्रदर्शन करती है। बाबर आजम ने दबाव में नाबाद शतक जड़ा, जिससे पाकिस्तान ने बुधवार को वर्ल्ड कप में न्यू जीलैंड के अजेय अभियान को थामते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की। सरफराज ने मैच के बाद कहा, 'आज के नतीजे देखकर अच्छा लगा। पाकिस्तानी टीम जब भी दबाव में होती है तब अच्छा प्रदर्शन करती है।' शुरुआती मैचों में टीम की हार के बाद कप्तान को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। टीम ने इसके बाद साउथ अफ्रीका को हराकर वापसी की और फिर न्यू जीलैंड को भी शिकस्त दी। सरफराज ने एजबस्टन के दर्शकों का भी आभार जताया। कप्तान का हालांकि मानना है कि टीम को अपने क्षेत्ररक्षण में सुधार करने की जरूरत है। पढ़ें: उन्होंने कहा, 'क्षेत्ररक्षण महत्वपूर्ण है लेकिन आज से पहले हमने अच्छा क्षेत्ररक्षण नहीं किया था और हमारे अभ्यास सत्र में अपने इस पर कड़ी मेहनत की।' सरफराज ने कहा, 'यह शानदार टीम प्रयास है। (मोहम्मद) आमिर ने जिस तरह शुरुआत की और फिर शाहीन (शाह अफरीदी) ने... बीच के ओवरों में शादाब (खान) और फिर जिस तरह बाबर और हारिस (सोहेल) ने बल्लेबाजी की।' पढ़ें: उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैंने जिन पारियों को देखा है उनमें बाबर ने सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक खेली है। यह आसान पिच नहीं थी और हम पूरे 50 ओवर खेलना चाहते थे। हारिस जिस तरह दबाव से निपटा उसके लिए उसे भी श्रेय जाता है।' पढ़ें: मौजूदा अभियान और 1992 के अभियान के बीच तुलना के बारे में पूछे जाने पर सरफराज ने कहा, 'हम 1992 विश्व कप के बारे में नहीं सोच रहे। हम यहां एक बार में एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं। एक टीम के रूप में हम आश्वस्त हैं और उम्मीद करते हैं कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2J8kTWk

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9