Thursday, June 27, 2019

13 जुलाई: स्नाइडर के खिलाफ रिंग में उतरेंगे विजेंदर

नई दिल्ली भारत के स्टार मुक्केबाज 13 जुलाई को न्यू जर्सी के नेवार्क में अमेरिकी पेशेवर सर्किट में स्थानीय दावेदार के खिलाफ पदार्पण करेंगे। अब तक अपने 10 पेशेवर मुकाबलों में अजेय रहे 33 साल के विजेंदर को अमेरिकी सरजमीं पर अपना पहला मुकाबला लास एंजिलिस में अप्रैल में खेलना था लेकिन ट्रेनिंग के दौरान चोटिल होने के कारण इसमें विलंब हो गया। विजेंदर के भारतीय प्रमोटर आईओएस बाक्सिंग प्रमोशंस ने कहा, 'विजेंदर अपना अमेरिकी पदार्पण 13 जुलाई को न्यू जर्सी के नेवार्क के प्रूडेंशियल सेंटर में करेंगे। यह आठ दौर का मुकाबला होगा। स्नाइडर का रिकार्ड 13-5-3 का है।' अमेरिका में मुकाबलों के लिए विजेंदर ने हाल ऑफ फेम में शामिल बाब आरुम के टाप रैंक प्रमोशंस के साथ करार किया है। चोट के कारण ब्रेक के दौरान विजेंदर भारत लौटे थे और कांग्रेस के टिकट पर साउथ दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। स्नाइडर ने पिछला मुकाबला फरवरी में शिकागो में टामी ह्यूज के खिलाफ लड़ा था, जिसमें उन्हें पांच दौर में तकनीकी नॉक आउट में आधार पर हार का सामना करना पड़ा था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2FyqsMM

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9