Tuesday, June 25, 2019

हमने जापान से एशियाड का हिसाब बराबर किया: रानी

नई दिल्ली भारत की महिला हॉकी टीम की कप्तान का कहना है कि एफआईएच विमेंस सीरीज फाइनल्स टूर्नमेंट के फाइनल में जापान को हराकर उनकी टीम ने एशियाई खेलों के फाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया। भारतीय टीम ने हिरोशिमा में खेले गए इस टूर्नमेंट के फाइनल में रविवार को जापान को 3-1 से हराया। भारतीय टीम सोमवार को स्वदेश लौटी। भारत ने अपने पहले मैच में उरुग्वे को 4-1 से हराया और फिर पोलैंड को 5-0 से पीटा। इसके बाद भारत ने फिजी को 11-0 से और फिर सेमीफाइनल में चिली को 4-2 से हराया। फाइनल में उसकी जापान पर एकतरफा जीत रही। रानी ने स्वदेश लौटने के बाद कहा, '18वें एशियाई खेलों के फाइनल में हम जापान के हाथों हार गए थे। अब जापान को उसी के घर में हराकर हमने उस हार का बदला पूरा कर लिया है।' एफआईएच विमिन सीरीज फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही भारतीय टीम ने के लिए क्वालीफाइ कर लिया था और अब रानी को उम्मीद है कि उनकी टीम को अपने घर में क्वॉलिफायर खेलने का मौका मिलेगा। भारतीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मंत्री किरण रिजिजू से मुलाकात की। यहां से भारतीय खिलाड़ी अपने घर लौट जाएंगी और फिर और फिर वे 15 जुलाई से बेंगलुरु के साई सेंटर में लगने वाले ओलिंपिक क्वॉलिफायर शिविर में हिस्सा लेंगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times http://bit.ly/2XrReRj

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9