इस्लामाबाद पाकिस्तान टेनिस महासंघ () ने कहा कि वह 55 वर्षों बाद में भारत की मेजबानी करने के लिए तैयार है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, भारतीय टीम प्रतियोगिता के एशिया-ओसियानिया ग्रुप-आई के टाई में पाकिस्तान का सामना करेगी। के उपाध्यक्ष मुहम्मद खालिद रहमानी ने गुरुवार को मीडिया से बताया कि इस साल सितंबर में उचित तरीके से मुकाबलों को आयोजित कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। भारतीय टीम ने आखिरी बार मार्च 1964 में पाकिस्तान का दौरा किया और लाहौर में मेजबान टीम को 4-0 से शिकस्त दी थी। इसके बाद, पाकिस्तान और भारत के बीच अप्रैल 2006 में मुंबई में मुकाबले हुए थे। दोनों टीमों के बीच मैच 14 और 15 सितंबर को यहां पाकिस्तान स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में ग्रास कोर्ट पर खेले जाएंगे। पाकिस्तान ने 2017 में इसी स्थान पर उज्बेकिस्तान, दक्षिण कोरिया और थाइलैंड का सामना किया है। पीटीएफ अधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) की एक टीम ने इस सप्ताह की शुरुआत में पाकिस्तान का दौरा किया था और टाइ के लिए पाकिस्तान द्वारा किए गए प्रशासनिक और सुरक्षा उपायों पर अपनी पूर्ण संतुष्टि व्यक्त की थी। जांच करने वाले आईटीएफ अधिकारियों में से एक रिचर्ड साइमन गैलेघर ने मीडिया को बताया कि इस्लामाबाद हमेशा से एक सुरक्षित शहर रहा है जहां पीटीएफ ने हाल के दिनों में पांच डेविस कप टाई की मेजबानी की है और उन्हें उम्मीद है कि आगामी टाइ का भी आयोजन अच्छी तरह से किया जाएगा।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Y6Jhlr
No comments:
Post a Comment