पैरिस ब्राजीली स्टार का फ्रांसीसी क्लब पैरिस सेंट जर्मेन () के लिए बाकी बचे प्री-सीजन दोस्ताना मुकाबलों में खेल पाना तय नहीं है। अगले महीने लीग-1 के नए सीजन की शुरुआत हो रही है और उससे पहले क्लब को सिडनी एफसी के साथ दोस्ताना मुकाबला खेलना है। यह मैच मंगलवार को चीनी शहर सुझोउ में होना है। बार्सिलोना के पूर्व स्टार नेमार ने डिफेंडर प्रेसनेल किम्पेंबे के साथ चीनी शहर में ही रहने का फैसला किया है और वह यहीं रहकर लीग सीजन की तैयार करेंगे। लीग के नए सीजन शुरुआत 11 अगस्त से हो रही है। नेमार इससे पहले इंटर मिलान के साथ शनिवार को हुए दोस्ताना मुकाबले में भी नहीं खेले थे। परिणामस्वरूप नेमार अब पीएसजी के पूरे एशियाई टूर में नहीं खेल सकेंगे।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2GAJAdu
No comments:
Post a Comment