नई दिल्ली विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदकधारी तीरंदाज को शनिवार को के रोहतक केंद्र में लगे जूनियर राष्ट्रीय शिविर से बाहर कर दिया गया क्योंकि पाया गया कि वह अधिकारियों से अनुमति लिए बिना ही शिविर छोड़कर घर चली गई थीं। इस तीरंदाज ने एशियाई खेलों में रजत पदक भी जीता था, वह 21 से 24 जुलाई तक शिविर से अनुपस्थित थीं। इसी शिविर के एक कोच को भी छोड़ने के लिए कहा गया क्योंकि वह भी अधिकारियों को जानकारी दिए बिना इन्हीं तारीखों को अनुपस्थित थे। भारतीय खेल प्राधिकरण ने इस घटना के संदर्भ में शिविर में संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी, जिसके बाद फैसला किया गया कि ऐथलीट और कोच को अनुशासनात्मक कदम के तहत शिविर से बाहर कर दिया जाए। ने ऐथलीट और कोच को भेजे गए पत्र में लिखा, ‘राष्ट्रीय शिविर में अनुशासन का ध्यान रखना सबसे अहम है और सक्षम अधिकारियों ने इसे गंभीरता से देखा जिससे अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत आपका नाम मौजूदा राष्ट्रीय शिविर से तुरंत प्रभाव से हटाया जाता है।’
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2yesFJe
No comments:
Post a Comment