Saturday, July 27, 2019

गुवाहाटी में होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स का तीसरा एडिशन

नई दिल्ली भारत के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका देने के लिए शुरू किया गया का तीसरा संस्करण 2020 में गुवाहाटी में आयोजित किया जाएगा। इन खेलों को आयोजन अगले साल 18 से 30 जनवरी तक किया जाएगा। केंद्रीय खेलमंत्री ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण का आयोजन 2020 में 18 से 30 जनवरी तक गुवाहाटी में किया जाएगा।’ रिजिजू ने लिखा, ‘इन खेलों में 10,000 से अधिक खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे। इसका आयोजन असम (मेजबान), भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) और स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की साझेदारी के साथ किया जाएगा।’ खेला इंडिया के पहले संस्करण का आयोजन 2018 में दिल्ली में किया गया था जबकि दूसरा संस्करण इसी साल पुणे में आयोजित किया गया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Gx73w9

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9