Friday, July 26, 2019

बजरंग को एकाग्रता पर देना होगा ध्यान: कोच बेंटिनिडिस

नई दिल्ली ओलिंपिक में पदक के दावेदार पहलवान के कोच शाको बेंटिनिडिस ने शुक्रवार को यहां कहा कि तोक्यो में होने वाले खेलों में शीर्ष पर रहने के लिए इस खिलाड़ी को एकाग्रता खोने की आदत से निजात पानी होगी। जॉर्जिया के बेंटिनिडिस को बजरंग पर पूरा भरोसा है और उनका मानना है कि मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों में वह सर्वश्रेष्ठ हैं, लेकिन महज 30 सेकंड के खराब खेल के कारण ओलिंपिक पदक का सपना चकनाचूर हो सकता है। बजरंग ने 2018 राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक सहित पिछले 10 में से 9 में जीत दर्ज की हैं। इस शानदार प्रदर्शन से वह यूडब्ल्यूडब्ल्यू 65 किग्रा भारवर्ग की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए यहां हुए ट्रायल्स में बजरंग की जीत के बाद शाको ने कहा, 'बजरंग के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि कई बार उनकी एकाग्रता बरकरार नहीं रह पाती और वह अंक गंवा देते हैं। एकाग्रता भंग होने के कारण वह तीन-चार अंक गंवा देते हैं। हम इस पहलू पर काम कर रहे हैं। यह मुश्किल है। जब मैं यहां आया था तब वह 18 साल के थे और अब वह 26 साल के हैं। ऐसे में उसे बदलना थोड़ा मुश्किल है लेकिन मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहा हूं।' उन्होंने कहा, 'बजरंग और विनेश ओलिंपिक पदक के करीब हैं। लेकिन एक गलत मुकाबले से आप बाहर हो सकते हैं। कई दिग्गज खिलाड़ियों को ओलिंपिक में हार का सामना करना पड़ेगा। यह काफी गंभीर मुकाबला है। आपको सबकुछ दांव पर लगाना होगा। एक खराब मुकाबला या 30 सेकंड का खराब खेल आपको बाहर का रास्ता दिखा सकता है।' कोच से जब यह पूछा गया कि बजरंग का ध्यान भंग होने का क्या कारण है तो उन्होंने ज्यादा कुछ बताने से बचते हुए कहा लोकप्रियता के कारण शायद ऐसा होता हो। उन्होंने कहा, 'कुश्ती काफी मुश्किल खेल है। बजरंग पहले सर्वश्रेष्ठ नहीं था लेकिन अच्छा पहलवान था। वह तेजी से आगे बढ़ रहा है, वह काफी लोकप्रिय हो रहा है। वह अब स्टार खिलाड़ी हैं। ऐसे में एकाग्रता बनाए रखना में मुश्किल होती है। वह अलग स्तर के खिलाड़ी हैं।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2YcYL7P

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9