Sunday, July 28, 2019

जर्मन ग्रां प्री के लिए हैमिल्टन को पोल पोजिशन

हॉकेनहाइम (जर्मनी) मर्सिडीज के चालक ने यहां शनिवार को के लिए हुई क्वॉलिफाइंग रेस में पोल पोजिशन हासिल किया है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, फरारी के चालक सेबेस्टियन वेटल और चार्ल्स लेरेक को कार में खराबी के कारण रेस से हटना पड़ा। मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ब्रिटेन के हैमिल्टन 1:11.767 का समय निकालते हुए पहले पायदान पर रहे। वह अपने करियर में 87वीं बार पोल पोजिशन हासिल करने में कामयाब हुए हैं। रेड बुल के चालक मार्क वरस्टेपन (1:12.113) दूसरे और मर्सिडीज के ही वाल्टेरी बोटास (1:12.129) तीसरे पायदान पर रहे। हैमिल्टन ने ट्वीट किया, ‘मैं नहीं जानता कि आज हमने यह कैसे किया। मैं नहीं जानता कि फरारी के चालकों के साथ क्या हुआ।’ वेटल पहले क्वॉलिफाइंग के पहले क्वॉर्टर में समय निकालने में कामयाब नहीं रहे और अब रेस की शुरुआत ग्रिड के पीछे से करेंगे। वेटल ने कहा, ‘मैं नहीं जानता कि क्या हुआ। टर्बो में कुछ टूट गया था। यह हमारे लिए दुखद है। कार अच्छी लग रही थी और एक बड़ा मौका गंवा दिया।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2yh9ONF

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9