Saturday, July 27, 2019

एशेज: इंग्लैंड टीम में शामिल हुआ चैंपियन बोलर

नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम की घोषणा हो गई है। 14 सदस्यीय टीम में इंग्लैंड को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले तेज गेंदबाज को पहली बार शामिल किया गया है। वह बर्मिंगम में होने वाले पहले टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं। बेन स्टोक्स और जोस बटलर की टीम में वापसी हुई है। टीम की कमान जो रूट के पास है तो स्टोक्स को उपकप्तान बनाया गया है। इस टीम में आयरलैंड के खिलाफ जीत के हीरो रहे लेविस ग्रेगरी और मैन ऑफ द मैच जैक लीच को भी शामिल किया गया है। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए इस मैच की दूसरी पारी में 6 विकेट झटकने वाले किस वोक्स को भी मौका मिला है। बता दें कि इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा पहले ही हो चुकी है। जोफ्रा आर्चर ने 14 जुलाई को खत्म हुए वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक 11 मैच में 20 विकेट लिए थे। खिताबी मुकाबला जब टाइ रहा तो सुपर ओवर में इसी गेंदबाज ने बोलिंग की थी और बाउंड्री के आधार पर इंग्लिश टीम पहली बार चैंपियन बनी थी। इंग्लैंड टीम: जो रूट (कप्तान), मोइन अली, जिमी एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टॉ, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, सैम करन, जो डेनली, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स। देखें: ऐसी है ऑस्ट्रेलियाई टीमक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने एक अगस्त से चिर-प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली प्रतिष्ठित एशेज सीरीज के लिए कर दी है। तेज गेंदबाज माइकल नेसेर को पहली बार टीम में जगह दी गई है, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज मैथ्यू वेड टीम में वापसी कर रहे हैं। इस साल के शुरुआत में प्रतिबंध के समाप्त होने के बाद स्टीव स्मिथ, कैमरन बैनक्रॉफ्ट और डेविड वॉर्नर की भी पहली बार टेस्ट टीम में वापसी हुई है। टीम: टिम पेन (कप्तान), कैमरन बैनक्रॉफ्ट, पैट कमिंस, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चग्ने, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, माइकल नेसेर, जेम्स पैटिंसन, पीटर सिडल, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू वेड और डेविड वॉर्नर।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2SHHsW7

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9