Wednesday, July 31, 2019

थाइलैंड ओपन: रंकीरेड्डी-पोनप्पा ने किया उलटफेर

बैंकॉक सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी ने बुधवार को के पहले दौर में चान पेंग सुन और गोह लियू यिंग की ओलिंपिक रजत पदकधारी जोड़ी को शिकस्त दी। यह इस भारतीय जोड़ी के करियर की सबसे बड़ी जीत में से एक है। भारत की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने एक घंटे दो मिनट तक चले मुकाबले में मलयेशिया के सुन और यिंग की पांचवीं वरीय जोड़ी को 21-18, 18-21, 21-17 से पराजित किया। यह दूसरी बार है जब पोनप्पा और रंकीरेड्डी की दुनिया की 23वीं रैंकिंग की जोड़ी ने सुन और यिंग को मात दी जिनकी विश्व रैंकिंग पांच है। भारतीय जोड़ी ने पिछले साल गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्श गेम्स की मिश्रित टीम स्पर्धा में इस मलयेशियाई जोड़ी को हराया था। अब पोनप्पा और रंकीरेड्डी का सामना दूसरे दौर में अलफियान एको प्रासेत्या और मार्शेला गिशा इस्लामी की इंडोनेशियाई जोड़ी से होगा। श्रीकांत को करनी पड़ी मशक्कत पांचवें वरीय श्रीकांत को चीन के क्वॉलिफायर रेन पेंग बो को हराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस भारतीय ने एक घंटे सात मिनट तक चले मुकाबले में पेंग बो को 21-13, 17-21, 21-19 से मात दी। श्रीकांत का सामना अब दूसरे दौर में थाइलैंड के खोसित फेतप्रदाब से होगा। सौरभ वर्मा पहले ही दौर में बाहर हो गए। उन्होंने सातवें वरीय जापान के कांटा सुनेयामा के खिलाफ 64 मिनट तक कड़ी मशक्कत की लेकिन 21-23, 21-19, 5-21 से हार गए। शुभंकर डे भाग्यशाली रहे, उन्हें शुरुआती दौर के मुकाबले में शीर्ष वरीय और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जापान के केंतो मोमोता से वॉकओवर मिला। महिलाओं के एकल में साई उत्तेजिता राव चुक्का चीन की चेन जियाओ जिन का मुकाबला नहीं कर सकीं और पहले दौर में 17-21, 7-21 से हार गईं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Zo3Ypy

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9