Monday, July 29, 2019

रोहित से विवाद? कोहली बोले, हम साथ-साथ हैं

मुंबई भारतीय टीम के कप्तान ने उपकप्तान रोहित शर्मा के साथ विवाद की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरें मुझे भी बाहर से सुनाई पड़ती हैं। हम लगभग 10 साल से साथ में खेल रहे हैं और जैसी खबरें चल रही हैं वैसा कुछ भी नहीं हुआ है। उनके अलावा कोच रवि शास्त्री ने भी इन खबरों को नकारा और बकवास करार दिया है। बता दें कि वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड से हार के बाद भारतीय टीम में खेमेबाजी की खबरें आ रही थीं। खासकर कप्तान कोहली और उपकप्तान रोहित में विवाद की बात थी। विराट कोहली से तनाव के बारे में पूछे गए सवाल पर कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'मैंने भी बहुत कुछ सुना है। सुनने को तो बाहर से ही मिलता है। देखिए, अगर टीम में सबकुछ अच्छा नहीं होता, महाैल अच्छा नहीं होता तो हम इस मुकाम तक नहीं पहुंचते। वर्ल्ड क्रिकेट में टॉप पर पहुंचने के लिए सबसे जरूरी है आपसी समझबूझ। इसके बिना कुछ भी नहीं हो सकता है।' उन्होंने साथ ही में कहा, 'जब हमने क्रिकेट की शुरुआत की थी तो हम नंबर-7 थे और फिर नंबर-1 और नंबर-2 तक पहुंचे। अगर हममे तनाव होता तो ऐसा नहीं हो पाता।' इस पर काउंटर सवाल किए जाने पर कोच रवि शास्त्री ने बीच में टोकते हुए कहा कि इस पर मैं आता हूं। उन्होंने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि खिलाड़ी ड्रेसिंंग रूम साथ शेयर करते हैं। मैं भी उसका हिस्सा होता हूं। जिस तरह की खबर आ रही हैं वैसा कुछ भी नहीं है। ये सबकुछ बकवास है और मीडिया की मनगढंत स्टोरी है। कप्तानी पर असुरक्षा को लेकर पूछे गए सवाल पर विराट ने कहा कि अगर मैं असुरक्षित महसूस करता तो मेरे चेहरे पर दिख जाता। रोहित अच्छा डिजर्व करते हैं और उनको मिलना चाहिए। हमारे बीच ऐसा कुछ भी नहीं है, टीम में अच्छा माहौल है। बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि रोहित शर्मा ने कप्तान की वाइफ अनुष्का को इस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद से टीम में सबकुछ ठीक नहीं होने के कयास लगाए जा रहे थे। सुबह प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले सुबह 11.30 बजे मुंबई के गोरेगांव इलाके में स्थित एक मॉल में वह प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा लिया। इसकी जानकारी उन्होंने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विडियो पोस्ट कर दी थी। यह इवेंट जिस मॉल में हुआ, जो होटेल से केवल 11 किलोमीटर दूर है, जहां भारतीय टीम डेरा डाले हुई है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2KohnYL

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9