मुंबईआईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत की हार से हुई आलोचना के बाद भी भारतीय कप्तान ने सोमवार को कहा कि वह चाहते है कि टीम के कोच बने रहें। टीम के कोचिंग स्टाफ का करार विश्व कप के बाद खत्म हो गया था, लेकिन उन्हें 45 दिनों का विस्तार दिया गया है जो वेस्ट इंडीज दौरे तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर रवि भाई कोच बने रहते हैं तो उन्हें खुशी होगी। वेस्ट इंडीज रवाना होने से पहले कोहली ने मुंबई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘सीएसी (क्रिकेट सलाहकार समिति) ने इस मुद्दे पर अभी तक मुझ से संपर्क नहीं किया है। रवि भाई के साथ हम सब का तालमेल काफी अच्छा है और इससे (अगर वह कोच बने रहते है) हम सब काफी खुश होंगे।’ भारतीय कप्तान ने कहा, ‘मैंने जैसा कहा इसका फैसला सीएसी को करना है।’ भारतीय टीम के मुख्य कोच के लिए साक्षात्कार 13 या 14 अगस्त को होगा। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 जुलाई है। प्रशासकों की समिति (सीओए) ने टीम के कोचिंग स्टाफ को चुनने के लिए नई क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) का गठन किया है, जिसमें पूर्व कप्तान कपिल देव, पूर्व खिलाड़ी अंशुमन गायकवाड़ और शांथा रंगास्वामी हैं। विंडीज दौरा तीन अगस्त से शुरू हो रहा है जहां टीम तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज के अलावा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/311JHqe
No comments:
Post a Comment