Sunday, July 28, 2019

जब गर्लफ्रेंंड-बॉयफ्रेंड के बीच कबाब में हड्डी बने युवराज

ब्रैंपटन अपने सिक्सर की वजह से तो चर्चा में रहते ही हैं लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया कि विडियो देखने वालों को मजा आ गया। क्रिकेट के मैदान में वह उस वक्त कबाब में हड्डी बनकर पहुंच गए जब एक गर्लफ्रेंड अपने क्रिकेटर बॉयफ्रेंड का इंटरव्यू ले रही थी। दरअसल, ग्लोबल टी20 कनाडा के एक मैच से पहले जब टीमें वॉर्मअप कर रही थीं। इस दौरान स्टार ऑलराउंडर बेन कटिंग की टीवी प्रजंटर गर्लफ्रेंड एरिन हॉलैंड उनका इंटरव्यू भी कर रही थीं। इंटरव्यू के दौरान युवराज को मजे लेने की सूझी और वह उन दोनों के बीच पहुंच गए। युवी ने कहा, 'आप लोग वॉर्मअप नहीं कर रहे हैं? वैसे शादी कब है?' यह सुनते ही कटिंग और हॉलैंड हंस पड़े और हॉलैंड ने युवराज को भी आने के लिए कहा लेकिन युवराज तुरंत उल्टे पांव लैट गए। ग्लोबल टी20 कनाडा के ट्विटर हैंडल पर विडियो शेयर किया गया है। रोचक बात यह है कि युवराज का मजाक यहीं नहीं रुका बल्कि जब कटिंग ने यह विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और उन्होंने लिखा, 'एरिन हॉलैंड के साथ खेल से पहले के इंटरव्यू को युवराज सिंह ने शादी कब है? पूछकर खराब कर दिया।' इसपर युवराज सिंह ने फिर चुटीले अंदाज में एक बार फिर पूछ लिया, 'शादी कब है दोस्तों?' दूसरी ओप एरिन हॉलैंड ने भी इस विडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया और युवराज सिंह को निमंत्रण का आश्वासन भी दिया। हॉलैंड ने लिखा, 'चिंता न करिए युवराज, मैं और कटिंग आपको जरूर बुलाएंगे।' इन तीनों पोस्ट पर युवराज सिंह की पत्नी हेजल का भी कॉमेंट है। बता दें कि युवराज सिंह और बेन कटिंग आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस टीम में थे। युवराज सिंह इस समय ग्लोबल टी20 लीग में टोरंटो नैशनल्स की तरफ से खेल रहे हैं और कटिंग एडमॉन्टन रॉयल्स टीम में हैं। जिस मैच के पहले यह घटना हुई उसमें युवराज सिंह ने 21 बॉल पर 35 रन बनाए। एडमॉन्टन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रनों का लक्ष्य दिया था। टोरंटो ने अंत में जीत दर्ज की।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2SIy5FX

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9