Monday, July 29, 2019

टॉप पाक खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी

कराची मोहम्मद आमिर के ब्रिटेन में रहकर सीमित ओवरों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले के बाद () ने सभी खिलाड़ियों के लिए में खेलना अनिवार्य कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि आमिर ब्रिटेन में बसना चाहते हैं और वह राष्ट्रीय टीम की तरफ से केवल टी20 और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में ही खेलेंगे। आमिर की पत्नी नरजिस के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि घरेलू सत्र का पुनर्गठन करने के अलावा पाकिस्तानी टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य होगा। अधिकारी ने कहा, ‘उदाहरण के लिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मोहम्मद आमिर को राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए घरेलू एकदिवसीय कप और राष्ट्रीय टी20 प्रतियोगिता में खेलनी होगी।’ उन्होंने कहा कि इसी तरह से टेस्ट क्रिकेट में सक्रिय खिलाड़ियों को प्रथम श्रेणी मैचों में खेलना पड़ेगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2YsVbFU

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9