लंदनपूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का कहना है कि सीरीज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों के पास बराबरी का मौका होगा जिसमें मेहमान टीम 18 साल के बाद सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी। ऑस्ट्रेलिया में 2010-11 सीरीज को छोड़कर (जिसमें इंग्लैंड ने 3-1 से जीत हासिल की थी) घरेलू फायदा निर्णायक रहा है। वॉ की टीम ने 2001 में इंग्लैंड में सीरीज 4-1 से जीती थी। लेकिन 54 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई वॉ ने कहा, ‘मेरा सचमुच मानना हे कि दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों के लिये छह हफ्तों में पांच टेस्ट खेलना बहुत बड़ा काम होगा और इसका पूरी सीरीज में बड़ा प्रभाव पड़ सकता है जैसे जिम्मी एंडरसन चोटिल हो जाये या फिर हमारे लिये मिशेल स्टार्क चोटिल हो जाये। इससे लाइन-अप पर काफी प्रभाव पड़ सकता है।’ उन्होंने कहा, ‘टीम में गहराई महत्वपूर्ण होगी लेकिन मुझे सच में लगता है कि अगर मैं सट्टेबाजी करने वाला व्यक्ति होता तो मैं किसी भी टीम का समर्थन नहीं करता क्योंकि मुझे नहीं पता कि कौन जीतने वाला है। मुझे लगता है कि यह शानदार सीरीज होने जा रही है।’
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Yo7Nd9
No comments:
Post a Comment