Sunday, July 28, 2019

बरनल होंगे सबसे युवा टूर डे फ्रांस विजेता?

वैल थोरेंस इस वर्ष का खिताब जीतने के करीब हैं। 22 वर्षीय बरनल इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने वाले पहले कोलंबियाई साइकल रेसर होंगे। बरनल अगर टूर डे फ्रांस जीत जाते हैं तो वह आधुनिक समय में इस खिताब को जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी होंगे। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, प्रतियोगिता का फाइनल स्टेज अभी बाकी है, लेकिन अगर बरनल (22 साल और 196 दिन) जीत जाते हैं तो फ्रांसियोस फेबर (22 साल और 187 दिन) के बाद इस खिताब को जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। फेबर के बाद इटली के फेलिस गिमोन्डी (1965) और फ्रांस के लॉरेन्ट फिग्नोन (1983) ही दो ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जो 23 साल की उम्र से पहले इस खिताब को जीत पाए हैं। बरनल फिलहाल, इनोएस टीम को हिस्सा हैं। वह इस टीम के चौथे चालक होंगे जो इस खिताब को अपने नाम करेंगे। इससे पहले, ब्रैडले विग्निस (2012), क्रिस फ्रूमे (2013, 2015, 2016 और 2017) और थॉमस (2018) ने इस प्रतिष्ठित खिताब को जीता है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/311Zg1o

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9