नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने वेस्ट इंडीज का दौरा करना है। इससे पहले टीम अमेरिका में टी-20 मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड () के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) राष्ट्रीय टीम के साथ अमेरिका जाएंगे जिसके पीछे तर्क क्रिकेट वेस्ट इंडीज के साथ भविष्य के दौरों पर चर्चा करना बताया गया है, लेकिन बोर्ड के अधिकारी जौहरी के जाने से हैरान हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में विश्व कप के खत्म होने के बाद लंदन में हुई आईसीसी की वार्षिक बैठक में विंडीज बोर्ड के अधिकारियों से बात की थी। BCCI के एक अधिकारी ने कहा है कि प्रशासकों की समिति (COA) सीईओ की मदद करने के लिए सीमाओं से आगे जा रही है। अधिकारी ने कहा है कि सीईओ का अमेरिका जाना नई बात नहीं है बल्कि COA का सीईओ को समर्थन देना इस तरह की बातें अब आम हो गई हैं। अधिकारी ने कहा, ‘सीओए ने अलग हटकर सीईओ को मदद दी है और इसके कारण वही जानते हैं। तीन उदाहरण हमारे सामने हैं। पहला जिस तरह जौहरी पर लगे यौन शोषण के आरोपों के मुद्दे को संभाला गया। सीईओ को पांच करोड़ का बोनस देना वो भी तब जब उन्होंने इसके लिए तय मानकों को हासिल नहीं किया और तीसरा उनके यातायात को मंजूरी देना।’ अधिकारी ने कहा, ‘अब वह अमेरिका जा रहे हैं जिसका कोई वाजिब कारण नजर नहीं आता। ऐसा पता चला है कि वह अकेले नहीं जा रहे हैं उनके साथ स्टाफ है। हमें लगा था कि ICC की वार्षिक बैठक खत्म हो गई है।’
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Y7pz9g
No comments:
Post a Comment