नई दिल्ली भारत की अग्रणी महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) द्वारा जारी की गई वर्ल्ड रैंकिंग में एकल वर्ग में 5वें पायदान पर बनी हुई हैं। सिंधु की साथी खिलाड़ी सायना नेहवाल 8वें स्थान पर काबिज हैं। नेहवाल की चोट ठीक हो गई है और अब वह थाइलैंड ओपन में हिस्सा लेंगी। वह इंडोनेशिया और जापान ओपन में चोट के कारण नहीं खेल पाई थीं। रियो ओलिंपिक में रजत पदक जीतने वाली सिंधु को हाल में दो टूर्नमेंट में जापान की अकाने यामागुची से हार झेलनी पड़ी। सिंधु को इंडोनेशिया ओपन के फाइनल और जापान ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में यामागुची के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। सिंधु ने थाइलैंड ओपन से भी अपना नाम वापस ले लिया है। इस बीच, यामागुची ने चीनी ताइपे की ताई जू यिंग को हटाकर रैंकिंग में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया है। ताई दूसरे पर खिसक गई हैं, जबकि जापान की नोजोमी ओकुहारा तीसरे नंबर पर बनी हुई हैं। चीन की चेन यूफेई चौथे पायदान पर काबिज हैं। पुरुष एकल वर्ग में जापान के केंटो मोमोटा नंबर-1 खिलाड़ी हैं। किदांबी श्रीकांत 10वें और समीर वर्मा 13वें स्थान पर मौजूद हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZmbdhZ
No comments:
Post a Comment