नई दिल्ली हॉकी इंडिया ने 17 से 21 अगस्त तक होने वाले टेस्ट टूर्नमेंट के लिए भारत की 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह कमोबेश वही टीम है जिसने हिरोशिमा में एफआईएच महिला सीरिज फाइनल्स जीता था। मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने टीम में सिर्फ दो बदलाव किए हैं। युवा शर्मिला देवी और रीना खोकहर को सुनीता लाकड़ा और ज्योति की जगह शामिल किया गया है। खोकहर चोट से उबरने के बाद वापसी कर रही हैं जबकि शर्मिला का यह सीनियर टीम में पदार्पण होगा। स्ट्राइकर टीम की कप्तान और गोलकीपर सविता उपकप्तान होंगी। एफआईएच रैंकिंग में दसवें नंबर पर काबिज भारतीय टीम के सामने दुनिया की दूसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया, चीन (11वां) और जापान (14वां) के रूप में कड़ी चुनौती है। पढ़ें, टीम में अनुभवी गोलकीपर सविता और रजनी एतिमार्पू हैं जबकि दीपग्रेस इक्का, रीना खोकहर, गुरजीत कौर, सलीमा टेटे और निशा डिफेंस में होंगी। सुशीला चानू, निक्की प्रधान, मोनिका, लिलिमा मिंज और नेहा गोयल मिडफील्ड की कमान संभालेंगी। रानी, नवनीत कौर, वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवजोत कौर और शर्मिला फॉरवर्ड पंक्ति में रहेंगी। मारिन ने कहा, ‘हम इस टूर्नमेंट में शीर्ष तीन टीमों से खेलेंगे। हमने 18 सदस्यीय टीम चुनी है जबकि सिर्फ 16 खिलाड़ी ही खेल सकेंगे। इस दौरे से हमें अपनी कमियों के बारे में जानने को मिलेगा।’ टीम : गोलकीपर : सविता , रजनी . डिफेंडर : दीप ग्रेस इक्का, रीना खोकहर, गुरजीत कौर, सलीमा टेटे, निशा . मिडफील्डर : सुशीला चानू, निक्की प्रधान, मोनिका, लिलिमा मिंज, नेहा गोयल . फॉरवर्ड : रानी (कप्तान), नवनीत कौर, वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवजोत कौर, शर्मिला देवी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2K5jWia
No comments:
Post a Comment